Hindimetricks

Hindi Me Technology

Menu
  • Home
  • Application
  • Blogging
  • Business
  • Game
  • Social Media
  • Tips And Tricks
  • Youtube
Menu
एनडीटीवी चैनल का मालिक कौन है? एनडीटीवी चैनल किस देश का चैनल है?

एनडीटीवी चैनल का मालिक कौन है? एनडीटीवी चैनल किस देश का चैनल है?

Posted on July 21, 2021July 21, 2021 by admin

एनडीटीवी चैनल का मालिक कौन है? एनडीटीवी चैनल किस देश का चैनल है? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एनडीटीवी न्यूज़ चैनल के बारे में बताएंगे। इसी के साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि एनडीटीवी चैनल का मालिक कौन है? एनडीटीवी चैनल आखिर किस देश का चैनल है? दोस्तों अगर आप एनडीटीवी चैनल के बारे में जानना चाहते हैंऔर एनडीटीवी चैनल के मालिक के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में आपको एनडीटीवी चैनल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी गई है।

वर्तमान समय में भारतीय पत्रकारिता की स्थिति क्या है यह आप सभी को पता है। आज के समय में लोगों का मानना है कि भारतीय मीडिया पूरी तरह से बिक चुकी है। भारतीय मीडिया इस तरह के बयान और इस तरह के इंटरव्यू अपने चैनल पर प्रस्तुत करती है कि इसे देखकर कोई भी समझ जाएगा कि भारतीय मीडिया सरकार के दबाव में काम कर रही है और सरकार की चाटुकारिता कर रही है।

एक तरफ जहां मीडिया का काम देश के गरीब जनता की आवाज को उठाकर उसे बड़े-बड़े नेताओं के कान तक पहुंचाना होता है। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान भारतीय मीडिया केवल नेताओं के चरण चुंबन की बातें करती हैं। आप किसी भी चैनल को खोल कर देख ले वहां पर आपको सिर्फ सरकार की तारीफों के पुल देखने को मिलेंगे। सरकार चाहे कितना भी गलत काम करें लेकिन मजाल है भारतीय मीडिया सरकार से एक प्रश्न पूछ ले।

Read More – eBay वेबसाइट क्या है? eBay का इस्तेमाल करके अपना प्रोडक्ट कैसे सेल करें?

हमारे देश में भारतीय मीडिया उपहास का विषय बन चुका है। मीडिया जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है वह मीडिया आज पूरी तरह से बिक चुकी है और अपने फर्ज को भूल गई है। शायद यही वजह है कि जब से भारतीय मीडिया ने अपने बिके होने का एहसास कराया है तब से लाखों लोग मीडिया से नफरत करने लगे हैं। आज शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो न्यूज़ चैनल पर दिखाई जा रही बात को सच माने।

लेकिन दोस्तों इन सभी चैनलों के बीच एक चैनल ऐसा भी है जो आज भी सरकार के चाटुकारिता को छोड़कर आम जनता की समस्याओं की आवाज उठाता है। इस चैनल का नाम एनडीटीवी है। एनडीटीवी चैनल में रवीश कुमार सबसे पॉपुलर एंकर है। रविश कुमार प्राइम टाइम भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला न्यूज़ शो है। एनडीटीवी इकलौता ऐसा चैनल है जिसमें देश की गरीब जनता की आवाज को दिखाया जाता है और सच के साथ नेताओं के प्रश्न पूछे जाते हैं।

ऐसे में बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस पॉपुलर और भरोसेमंद एनडीटीवी चैनल का मालिक कौन है? एनडीटीवी किस देश की कंपनी है? एनडीटीवी चैनल के मालिक क्या करते हैं? तो अगर आपके मन में भी यह सारे प्रश्न आ रहे हैं और आपको इनका उत्तर नहीं मिल रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको एनडीटीवी चैनल के मालिक के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे।

NDTV Channel का पूरा नाम क्या है?

बहुत से लोग एनडीटीवी का पूरा नाम नहीं जानते। आपकी जानकारी के लिए बता दूं एनडीटीवी न्यूज़ चैनल का पूरा नाम न्यू दिल्ली टेलीविजन चैनल है। इसे हम शॉर्ट में एनडीटीवी कहते हैं।

NDTV Channel का मुख्यालय कहां पर है?

यदि आप जानना चाहते हैं कि एनडीटीवी चैनल का हेड ऑफिस कहां पर है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं एनडीटीवी कामुख्यालय नई दिल्ली में बना हुआ है। नई दिल्ली से संपूर्ण भारत में एनडीटीवी चैनल को प्रसारित किया जाता है।

NDTV Channel की शुरुआत कब हुई थी?

बहुत से लोगों को लगता है एनडीटीवी कोई नया चैनल है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है एनडीटीवी एक बहुत पुराना चैनल है। एनडीटीवी चैनल को लांच करने की शुरुआत वर्ष 1984 में की गई थी। इसके बाद वर्ष 1988 में एनडीटीवी चैनल को बनाकर तैयार किया गया और इसे टेलीविजन पर लांच कर दिया गया।

शायद आपको ना पता हो पर आपकी जानकारी के लिए बता दूं एनडीटीवी एक ऐसा चैनल है जिसमें 24 * 7 न्यूज़ दिखाई जाती है।

NDTV Channel का मालिक कौन है?

आइए अब हम आपको अपने आर्टिकल का सबसे मुख्य बिंदु बताते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं एनडीटीवी चैनल का मालिक कौन है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं एनडीटीवी चैनल के मालिक प्रणव राय तथा राधिका राय हैं। प्रणव राय तथा राधिका राय दोनों पति पत्नी हैं। इन दोनों लोगों ने मिलकर 1984 में एनडीटीवी की नींव रखी थी।

NDTV channel के मालिक प्रणव राय पेशे से एक पत्रकार थे। वह इतने बड़े पत्रकार थे कि उन्हें ऑल इंडिया जर्नलिस्ट क्लब के द्वारा कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

एनडीटीवी किस देश का चैनल है?

NDTV की भरोसेमंद पत्रकारिता को देखते हुए विरोधियों ने कई बार एनडीटीवी पर विदेशी चैनल होने का आरोप लगाया है। लेकिन यह सिर्फ एक अफवाह है। एनडीटीवी एक भारतीय चैनल है और इसका मुख्यालय दिल्ली में बना हुआ है। प्रणव राय तथा राधिका राय दोनों भारतीय नागरिक हैं।

निष्कर्ष

तो साथियों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको एनडीटीवी चैनल के बारे में बताया। इस आर्टिकल में हमने आपको बताया एनडीटीवी चैनल क्या है? एनडीटीवी चैनल का मालिक कौन है? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • LinkedIn क्या है और यह किस देश की कंपनी है
  • Google Play Store से Paid App को इस तरह से कर सकते हैं फ्री में डाउनलोड
  • Turbo VPN Free Lite App क्या हैं?
  • 1mg – online medical store & healthcare App क्या हैं?
  • इंस्टाग्राम पर सबको एक साथ कैसे करना है अनफॉलो, जानिए तरीका
  • ट्विटर कार्ड क्या है, इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं
  • Status Saver For WhatsApp App क्या हैं?
  • Meesho क्या है और इसका मालिक कौन है? यह किस देश की कंपनी है?
  • Airtel नंबर की कॉल हिस्ट्री कैसे निकाल सकते हैं, जानें तरीका
  • ई-वॉलेट क्या है , आप कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • July 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Blogging
  • Business
  • Game
  • Make Money
  • Social Media
  • Technology
  • Tips And Tricks
  • Youtube

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Hindimetricks | Design: Newspaperly WordPress Theme