Hindimetricks

Hindi Me Technology

Menu
  • Home
  • Application
  • Blogging
  • Business
  • Game
  • Social Media
  • Tips And Tricks
  • Youtube
Menu
भारत में PUBG खेलने के लिए 5 Best VPN

भारत में PUBG खेलने के लिए 5 Best VPN

Posted on May 12, 2021May 23, 2021 by admin

भारत में PUBG खेलने के लिए 5 Best VPN – भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में PUBG गेम खेलने वालों की संख्या बहुत अधिक है। भारत में युवाओं के बीच इसका काफी ज्यादा क्रेज है। हालांकि भारत में PUBG को बैन कर दिया गया है लेकिन फिर भी इसे VPN लगाकर खेला जा रहा है। आज के समय में ऐसे बहुत सारे VPN Service लॉन्च हो चुके हैं जिनके जरिए आप किसी दूसरे देश का सर्वर कनेक्ट कर सकते हैं। लेकिन बहुत सारे VPN ऐप सही नेटवर्क सपोर्ट उपलब्ध नहीं करा पाते हैं, जिसके चलते बीच में ही नेटवर्क डाउन हो जाता है और गेम लैग कर जाता है। नेटवर्क डाउन होने के चलते गेम फिर से फिर से लोड होने लगता है, जिसके चलते काफी दिक्कत होती है। इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको 5 Best PUBG VPN के बारे में जानकारी देंगे।

जैसा कि हमने पहले ही आपको बताया कि PUBG को भारत में बैन कर दिया गया है जिसकी वजह से यहां बहुत सारे लोग PUBG यूज नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन भारत में पब्जी के इतने शौकीन हैं कि वे VPN का यूज करके गेम खेलते हैं। अब आप सोचते होंगे कि जब भारत में PUBG बैन है तो फिर VPN लगाकर कैसे खेला जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि VPN ऐप के जरिए आप दूसरे देश का सरवर कनेक्ट कर सकते हैं और उस देश को चुन सकते हैं जहां पर PUBG बैन नहीं है। इतना ही नहीं आप VPN का इस्तेमाल करके भारत में बैन हुई Websites को भी ओपन कर सकते हैं।

5 सबसे अच्छे VPN (5 Best VPN For PUBG)

Express VPN

Express VPN को दुनिया का सबसे अच्छा VPN माना जाता है, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह एक paid VPN है, जिसको यूज़ करने वाले की संख्या काफी अधिक है। इस VPN सर्विस के जरिए आप दुनिया की 3000 से भी अधिक सर्वर को कनेक्ट कर सकते हैं और अपने पसंदीदा सर्वर में से एक को चुन सकते हैं। इस VPN का प्रयोग लगभग पूरी दुनिया में होता है। हालांकि यदि आप इस का Paid वर्जन खरीदते हैं तो इसकी कीमत अन्य VPN सर्विस के मुकाबले थोड़ी अधिक है।

IPVANISH VPN

जहां भी काफी अच्छा VPN सर्विस माना जाता है। इस VPN में 1000 से भी अधिक सर्वर कनेक्टकराने की सुविधा उपलब्ध है। इतना ही नहीं यदि आप इसमें अपना अकाउंट बनाते हैं तो इसके जरिए 10 डिवाइस में एक साथ VPN का प्रयोग कर सकते हैं। प्राइवेसी की सुरक्षा लिहाज से दुनिया का सबसे अच्छा VPN माना जाता है। यह एक Paid VPN है, जिसका यूज़ करने लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि यदि आप इसकी सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसमें 7 दिन की ट्रायल की सुविधा भी मिलती है।

Bullet VPN

यदि आप अपने लिए कोई फास्ट VPN सर्विस ढूंढ रहे हैं तो यह भी उनमें से एक है। इस VPN में आपको 5 तरह की VPN सेवाएँ मिलती हैं- Open VPN, L2TP/IPsec, IPsec, APSCS, PPTP. इतना ही नहीं इस VPN का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आप इस ऐप को ओपन करके किसी भी सर्वर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इस सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर पर भी डाउनलोड कर सकते हैं और यह विंडोज, मैक, iOS सभी प्रकार के डिवाइस में इंस्टॉल किया जा सकता है। हालांकि इस VPN का इस्तेमाल करने के लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

SurfShark

SurfShark एक अच्छा VPN सर्विस प्रोवाइडर है। इसका इस्तेमाल काफी संख्या में लोग करते हैं। इस सर्विस का इस्तेमाल आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, प्स इत्यादि में कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इसमें एक अकाउंट के जरिए अनलिमिटेड डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। यदि आप इस VPN का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको Hacking और Virus से भी सुरक्षित करता है। इस VPN में आपको 60 देशों के 1000 से भी अधिक सर्वर कनेक्ट कराने की सुविधा मिलती है। इस ऐप में मिलने वाली सुविधाएं इतनी अच्छी है कि आपको किसी अन्य VPN सर्विस में नहीं मिलती है। यह आपके डिवाइस को दोहरी सुरक्षा प्रदान करता है।

Nord VPN

यदि आप इस स्मार्टफोन के लिए कोई अच्छा VPN सर्विस ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप इसमें अपना अकाउंट बनाते हैं तो उसी अकाउंट के जरिए 5 डिवाइस को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसका दावा है कि यह आपके स्मार्टफोन के इंटरनेट स्पीड को भी बढ़ाने में मददगार है। यदि आप इस सर्विस का Paid वर्जन खरीदते हैं और आपको इसकी सर्विस पसंद नहीं आई तो उसे 30 दिन के अंदर रिटर्न करके पैसे वापस भी कर सकते हैं। यदि आप इस VPN का Free इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • LinkedIn क्या है और यह किस देश की कंपनी है
  • Google Play Store से Paid App को इस तरह से कर सकते हैं फ्री में डाउनलोड
  • Turbo VPN Free Lite App क्या हैं?
  • 1mg – online medical store & healthcare App क्या हैं?
  • इंस्टाग्राम पर सबको एक साथ कैसे करना है अनफॉलो, जानिए तरीका
  • ट्विटर कार्ड क्या है, इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं
  • Status Saver For WhatsApp App क्या हैं?
  • Meesho क्या है और इसका मालिक कौन है? यह किस देश की कंपनी है?
  • Airtel नंबर की कॉल हिस्ट्री कैसे निकाल सकते हैं, जानें तरीका
  • ई-वॉलेट क्या है , आप कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • July 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Blogging
  • Business
  • Game
  • Make Money
  • Social Media
  • Technology
  • Tips And Tricks
  • Youtube

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 Hindimetricks | Design: Newspaperly WordPress Theme