फेसबुक मैसेज का ऑटो रिप्लाई कैसे करें? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत ही इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं फेसबुक मैसेज का ऑटो रिप्लाई कैसे करें? इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप फेसबुक मैसेज का ऑटो रिप्लाई दे सकते हैं।
यदि आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता होगा हमारे फेसबुक पर हजारों लोग हम से कनेक्ट होते हैं। हर घंटे हमारा कोई ना कोई फेसबुक फ्रेंड हमें मैसेंजर के माध्यम से मैसेज करता है। लेकिन दोस्तों अब यह जरूरी नहीं कि हम हमेशा फ्री बैठे हो। जब हम फ्री होते हैं तो हम लोगों को रिप्लाई दे देते हैं। लेकिन जब हम फ्री नहीं होते उस दिन सिचुएशन में हम लोगों को रिप्लाई नहीं दे पाते।
जब हम किसी के मैसेज का रिप्लाई नहीं देते तो उनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमारी बात का बुरा मान जाते है। यदि आपके साथ भी यह समस्या होती है तो अब आपके साथ यह समस्या नहीं होगी।फेसबुक के द्वारा अब एक बिल्कुल नया फीचर जोड़ दिया गया है। इस फीचर का इस्तेमाल करके हम फेसबुक पर ऑटो रिप्लाई सिस्टम को ऑन कर सकते हैं। यदि आपने अपने फेसबुक पर ऑटो रिप्लाई सिस्टम को ऑन कर दिया तो जब भी कोई व्यक्ति आपके फेसबुक पेज पर आपको मैसेज करेगा ऑटोमेटिक उसके पास रिप्लाई पहुंच जाएगा।
Read More – Social Media Marketing के दौरान भूलकर भी न करें ये Mistakes
यदि आपके फेसबुक के पेज पर ऑटो रिप्लाई सिस्टम ऑन है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब भी कोई व्यक्ति आपको मैसेज करेगा और आप बिजी हैं उसको रिप्लाई नहीं दे पा रहे तो भी ऑटोमेटिक उसके पास रिप्लाई पहुंच जाएगा। लेकिन यह सब तभी होगा जब आपको अपने फेसबुक पर ऑटो रिप्लाई सिस्टम ऑन करना पता होगा।
यदि आपको नहीं पता कि फेसबुक पर ऑटो रिप्लाई सिस्टम कैसे ऑन करें? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे। हमारे द्वारा बताई गई टिप्स को फॉलो करके आप फेसबुक में ऑटो रिप्लाई सिस्टम ऑन कर सकती हैं।
फेसबुक पर किसी के मैसेज का ऑटो रिप्लाई कैसे दें?
नीचे हम आपको कुछ आसान स्टेप बता रहे हैं। अपने फेसबुक पेज पर ऑटो रिप्लाई सिस्टम ऑन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको अपने फोन के क्रोम ब्राउजर को ओपन करना है। क्रोम ब्राउजर में आपको फेसबुक सर्च करना है।
- अब आपको साइड में दी गई थ्री डॉट पर क्लिक करके डेस्कटॉप मोड को इनेबल करना है।
- अब आपके सामने फेसबुक की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होगी। स्क्रीन में आपको लॉगिन ऑप्शन दिखाई देगा। आपको लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी आईडी पासवर्ड इंटर करके लॉगइन करना है। लॉग इन करने के बाद आप फेसबुक के इंटरफ़ेस में प्रवेश करेंगे।
- दाईं तरफ आपको तीन लाइने दिखाई दे रही होंगी। आपको तीन लाइन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना वह पेज सिलेक्ट करना है जिस पेज पर आप ऑटो रिप्लाई सिस्टम को ऑन करना चाहते हैं।
- अब आपके सामने आपका पेज ओपन होगा। आपको पेज की सेटिंग ऑप्शन पर जाना है।
- अब आपको मैंसेजिंग ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब स्क्रीन में आपको एक इंस्टेंट मैसेज रिप्लाई नाम का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है। आप देखेंगे या डिसएबल क्लिक होगा। आपको इसे इनेबल करना है।
- अब आपको एक चेंज नाम का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा। इस बॉक्स में आपको लिखना है कि आप किसी के पास क्या रिप्लाई भेजना चाहते हैं।
- अपना मनपसंद रिप्लाई लिखने के बाद आपको डन बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको सेव सेटिंग्स बटन पर क्लिक करना है।
- दोस्तों अब आपके फेसबुक पेज पर ऑटो रिप्लाई सिस्टम ऑन हो चुका है। अब जब भी कोई व्यक्ति आपको पहली बार मैसेज करेगा और आप उसे रिप्लाई नहीं देंगे तो उसके पास एक ऑटोमेटिक रिप्लाई पहुंच जाएगा।
निष्कर्ष
यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया फेसबुक पर ऑटो रिप्लाई सिस्टम कैसे ऑन करें? हमने आपको कुछ आसान स्टेप बताएं जिनके द्वारा आप फेसबुक पर ऑटो रिप्लाई सिस्टम को ऑन कर सकते हैं। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।