Hindimetricks

Hindi Me Technology

Menu
  • Home
  • Application
  • Blogging
  • Business
  • Game
  • Social Media
  • Tips And Tricks
  • Youtube
Menu
Instagram Highlight कैसे ऐड करें?

Instagram Highlight कैसे ऐड करें?

Posted on July 15, 2021July 21, 2021 by admin

Instagram Highlight कैसे ऐड करें? – नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंटरेस्टिंग टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं इंस्टाग्राम हाइलाइट कैसे ऐड करें? दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं इंस्टाग्राम हाइलाइट कैसे ऐड करते हैं? तो यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप इंस्टाग्राम पर हाइलाइट ऐड कर सकते हैं।

यदि आप इंस्टाग्राम यूज करते हैं तो आपको पता होगा इंस्टाग्राम में हमें स्टोरी लगाने का फीचर दिया जाता है। हम इंस्टाग्राम के अंदर 15 सेकंड की कोई भी स्टोरी को लगा सकते हैं। इस स्टोरी को हम अपने अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं और यह सिलेक्ट कर सकते हैं कि कौन-कौन व्यक्ति हमारी स्टोरी को देख सकता है। यदि हम चाहे तो सिर्फ वह व्यक्ति हमारे इंस्टाग्राम स्टोरी को देख पाएंगे जिनको हमने इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है या फिर सिर्फ वह व्यक्ति हमारे स्टोरी देख पाएंगे जिन्होंने हमको इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है।

हम सभी अपने इंस्टाग्राम पर हमेशा कोई न कोई स्टोरी जरूर लगाते हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी अपने मूड के अनुसार लगाई जाती है। कई बार ऐसा होता है हमारा मूड बहुत अच्छा होता है तब हम इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोई अच्छा सा वीडियो लगा देते हैं। कई बार ऐसा होता है हम थोड़ा sad होते हैं और उस समय हम इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैड स्टेटस लगा देते हैं।

Read More – Instagram पर Followers कैसे Increase करें ?

जो भी वीडियो आप इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाते हैं वह केवल 24 घंटे तक ही विजिबल रहता है। इसका मतलब है वह वीडियो आपके स्टोरी में 24 घंटे तक दिखाई देगा। 24 घंटे बाद वीडियो ऑटोमेटिक डिलीट हो जाता है।

लेकिन दोस्तों अब इंस्टाग्राम के द्वारा हमें एक ऐसा फीचर दिया जाने लगा है इसका इस्तेमाल करके हम हमेशा के लिए उस वीडियो को अपनी प्रोफाइल में जोड़ सकते हैं। बस इसके लिए हमें अपने स्टोरी को हाईलाइट में ऐड करना होगा। यदि आपने अपने स्टेटस में कोई वीडियो लगाया है और आपने उसे हाईलाइट में ऐड कर दिया तो जब भी कोई व्यक्ति आपकी प्रोफाइल को खोलेगा उसे हाईलाइट में आप का वीडियो देखने को मिल जाएगा। इस तरह आप हाईलाइट में वह सभी स्टोरी ऐड कर सकते हैं जो स्टोरी आपको बहुत ज्यादा पसंद आती है।

इंस्टाग्राम हाइलाइट क्या होती है?

दोस्तों इससे पहले कि हम आपको इंस्टाग्राम हाइलाइट में वीडियो ऐड करने का प्रोसेस बताएं। आपको पता होना चाहिए Instagram हाईलाइट किसे कहते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दूं इंस्टाग्राम हाइलाइट एक प्रकार का वीडियो कलेक्शन होता है। इस वीडियो कलेक्शन के अंदर हम अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाए गए सभी वीडियो को सेव कर सकते हैं। इसके बाद 24 घंटे के बाद भी जब तक आप चाहे तब तक आपका स्टेटस में लगाया हुआ वीडियो इंस्टाग्राम हाइलाइट के अंदर दिखाई देता रहेगा।

इंस्टाग्राम हाईलाइट कैसे ऐड करें?

तो आइए दोस्तों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं इंस्टाग्राम हाइलाइट कैसे ऐड करें? नीचे हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बता रहे हैं। नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप इंस्टाग्राम हाइलाइट ऐड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को ओपन करना है।
  • जब आपके सामने इंस्टाग्राम का इंटरफ़ेस ओपन हो जाए तो आपको बाएं तरफ देखना है। आपको एक जगह पर स्टोरी लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब इसके बाद आपके सामने एक बिल्कुल नया पेज ओपन हो जाएगा। नीचे आपको एल्बम दिखाई दे रहा होगा। आपको एल्बम पर क्लिक करना है।
  • अब आपके फोन में जितने भी फोटो या वीडियो होंगे वह सभी ओपन हो जाएंगे। इन में से आपको उस फोटो वीडियो को सेलेक्ट करना है जिसको आप हाईलाइट में ऐड करना चाहते हैं।
  • आप जिस फोटो वीडियो को हाईलाइट में ऐड करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करने के बाद आप देखेंगे स्क्रीन पर वह फोटो वीडियो प्रिंट हो जाएगा। इसी के बिल्कुल नीचे आपको स्टोरी बटन दिखाई देगी। आपको स्टोरी बटन को थोड़ी देर तक दबाए रखना है।
  • अब आपके सामने ऑटोमेटिक कुछ ऑप्शन हाईलाइट हो जाएंगे। नीचे आपको न्यू ऑप्शन दिखाई देगा। आपको न्यू ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब इसके बाद आप देखेंगे आपके सामने नाम लिखने की एक जगह ओपन होगी। यहां पर आप अपनी हाईलाइट का कोई अच्छा सा नाम लिख सकते हैं।
  • अब आपको क्रिएट बटन पर क्लिक कर देना है। बस दोस्तों इतना करते ही आपका फोटो और वीडियो हाईलाइट में ऐड हो गया है।
  • अब जब भी कोई व्यक्ति आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को ओपन करेगा तो नीचे उसे हाईलाइट दिखाई देगा। हाईलाइट में देखकर कोई भी व्यक्ति वह सारी चीजें देख सकता है जो आपने हाईलाइट में ऐड की है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको इंस्टाग्राम हाइलाइट के बारे में जानकारी दी। इस आर्टिकल में हमने आपको बताया इंस्टाग्राम हाइलाइट क्या है? इंस्टाग्राम हाइलाइट कैसे ऐड करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • LinkedIn क्या है और यह किस देश की कंपनी है
  • Google Play Store से Paid App को इस तरह से कर सकते हैं फ्री में डाउनलोड
  • Turbo VPN Free Lite App क्या हैं?
  • 1mg – online medical store & healthcare App क्या हैं?
  • इंस्टाग्राम पर सबको एक साथ कैसे करना है अनफॉलो, जानिए तरीका
  • ट्विटर कार्ड क्या है, इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं
  • Status Saver For WhatsApp App क्या हैं?
  • Meesho क्या है और इसका मालिक कौन है? यह किस देश की कंपनी है?
  • Airtel नंबर की कॉल हिस्ट्री कैसे निकाल सकते हैं, जानें तरीका
  • ई-वॉलेट क्या है , आप कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • July 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Blogging
  • Business
  • Game
  • Make Money
  • Social Media
  • Technology
  • Tips And Tricks
  • Youtube

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 Hindimetricks | Design: Newspaperly WordPress Theme