Google Play Store से Paid App को इस तरह से कर सकते हैं फ्री में डाउनलोड – जैसे ही कोई नया एप्लीकेशन मार्केट में लॉन्च होता है, तो वह फौरन ही आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाता है। इन ऐप्स को हम फ्री में डाउनलोड कर अपने कई कामों को आसान बना लेते हैं। या फिर कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं, जो आपका टाइम पास करने का काम या फिर आपका मनोरंजन करने का काम करते हैं। यह एप्लीकेशन बहुत ही कमाल की होती हैं। लेकिन कभी-कभी हमें गूगल प्ले स्टोर से कुछ ऐसे ऐप्स को भी डाउनलोड करना पड़ जाता है, जिनके लिए हमें अपनी जेब से पैसे खर्च करने होते हैं। हालांकि ज्यादातर ऐप्स के साथ ऐसा नहीं होता है लेकिन कुछ जरूरी एप्लीकेशन के लिए हमें अपनी जेब ढीली करनी होती है।
लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जी हां, दरअसल आपको गूगल प्ले स्टोर पर जो पेड ऐप दिखती हैं, सोचिए अगर आपको वह फ्री में मिल जाएं, तो कैसा लगेगा। आपको यह मजाक लग रहा होगा लेकिन यह सच है। दरअसल हम आपको आज इस पोस्ट में ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप इन पेड ऐप्ली केशन को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं और उनका मजा ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, क्या है वो तरीका?
Read More – मोबाइल नंबर से फेसबुक आईडी कैसे निकाले
Google Play Store से Paid Apps को फ्री में कैसे डाउनलोड करें?
अगर आपको गूगल प्ले स्टोर से कोई भी पेड ऐप डाउनलोड करनी है और आप चाहते हैं कि आपको उसका एक भी पैसा न देना पड़े, तो आप उसे इन स्टेप्स को फॉलो कर आराम से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए क्या हैं वो स्टेप-
- सबसे पहले तो आपके पास एक अच्छा एंड्रॉयड मोबाइल होना चाहिए। इसके बाद आप अपने मोबाइल में Getapk App को डाउनलोड कर लें।
- इस ऐप को आपको अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा। जिसके बाद आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर खोलना होगा।
- अब आप जो भी पेड ऐप्लीकेशन अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहते हैं, उसे ओपन कर लें।
- जैसे ही आप इसे सर्च कर लेंगें, तो इसके बाद आपको थोड़ा नीचे तक स्क्रॉल डाउन करना होगा।
- जब आप ऐसा करेंगे, तो आपको नीचे की तरफ Share Button का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस बटन पर क्लिक करना है।
- जब आप इस शेयर बटन पर क्लिक कर दें, तो इसके बाद आप Getapk को सेलेक्ट कर लें।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल में Getapk App खुल जाएगा। इसमें आपका वह पेड ऐप भी ओपन हो जाएगा, जिसे आपने सेलेक्ट किया था।
- इसके बाद आपके सामने जो भी पेज खुलेगा, उसमें आपको एक जगह GET बटन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने डाउनलोड करने के लिए बहुत सारे लिंक खुल जाएएंगे, जिसमें से आपको कोई एक सेलेक्ट करना है।
- जैसे ही आप इन लिंक में से किसी एक पर क्लिक करते हैं, तो इसके बाद आपका पेड ऐप या फिर गेम फ्री में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा और आप इस तरह से इस ऐप या फिर गेम का मजा फ्री में अपने मोबाइल में ले सकते हैं।
- दोस्तों आपको बता दें कि आपको ज्यादातर पेड ऐप या फिर गेम Getapk एप्लीकेशन पर मिल जाएंगे लेकिन अगर आपको इस पर कोई एप्लीकेशन या फिर गेम नहीं मिलता है, तो आप इसकी जगह Get Apk Alternatives को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।