Hindimetricks

Hindi Me Technology

Menu
  • Home
  • Application
  • Blogging
  • Business
  • Game
  • Social Media
  • Tips And Tricks
  • Youtube
Menu
NIC क्या है

NIC क्या है ? NIC का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

Posted on March 23, 2021May 23, 2021 by admin

NIC क्या है? NIC का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंटरेस्टिंग टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे NIC क्या है? NIC का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? साथ में हम आपको NIC के कुछ मुख्य लाभ भी बताएंगे। अगर आप NIC से जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं हमारा आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए।

 अगर आपको कंप्यूटर के बारे में जानकारी है या फिर आप कंप्यूटर रिपेयरिंग का कोर्स कर रहे हैं या फिर कंप्यूटर से संबंधित पढ़ाई कर रहे हैं तो मुझे पूरा यकीन है कई बार आपको NIC शब्द सुनने को मिला होगा। NIC शब्द कंप्यूटर से जुड़ा एक बहुत महत्वपूर्ण शब्द है। जिस प्रकार कंप्यूटर में मदरबोर्ड सीपीयू महत्वपूर्ण होती है बिल्कुल उसी प्रकार NIC भी महत्वपूर्ण होता है। लेकिन इसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती है।

यदि मैं आपसे पूछूं कंप्यूटर के मुख्य भाग कौन-कौन से हैं तो आप सभी का जवाब होगा सीपीयू मॉनिटर कीबोर्ड माउस यह कंप्यूटर के मुख्य part हैं। लेकिन इनके अलावा भी कंप्यूटर का एक मुख्य अंग होता है जिसे हम NIC कहते हैं।  यदि कंप्यूटर में NIC ना हो तो हम कंप्यूटर में सिर्फ गाने सुनने का ही काम कर पाएंगे इसके अलावा कंप्यूटर में हम कुछ नहीं कर सकते।

जैसा की आप सभी को पता है कंप्यूटर में ज्यादातर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। आज जितने भी ऑफिस या बिजनेसमैन है उन सभी के पास ढेर सारे कंप्यूटर होते हैं। कम्प्यूटर पर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करके अपना ढेर सारा काम करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कंप्यूटर के पास इंटरनेट कैसे पहुंचता है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कंप्यूटर के पास इंटरनेट कनेक्शन पहुंचाने का काम NIC करता है।

NIC क्या है ?

आइए अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं NIC क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दूं NIC का फुल फॉर्म नेटवर्क इंटरफेस कार्ड होता है। इस नेटवर्क इंटरफेस कार्ड के द्वारा कंप्यूटर में इंटरनेट कनेक्शन दिया जाता है।

NIC वह फिजिकल डिवाइस है जिसे हम कंप्यूटर के इंटरनल बॉडी पार्ट के साथ कनेक्ट करते हैं। जब तक हम कंप्यूटर में NIC को कनेक्ट नहीं करते तब तक हमारा कंप्यूटर इंटरनेट के साथ कनेक्ट नहीं हो पाता।  यदि हम इसे साधारण भाषा में समझाएं तो कंप्यूटर और इंटरनेट के बीच की कड़ी को NIC कहते हैं। NIC का मुख्य काम इंटरनेट डाटा को कंप्यूटर तक पहुंचाना है।

आज से कुछ वर्षों पहले जितने भी कंप्यूटर थे उनमें NIC को डायरेक्ट कनेक्ट नहीं किया जाता था। NIC को सबसे पहले किसी राउटर या मॉडल के साथ कनेक्ट किया जाता था इसके बाद केबल के माध्यम से इसे कंप्यूटर के बोर्डबैंड तक पहुंचाया जाता था। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे करके टेक्नोलॉजी डिवेलप हुई। वर्तमान समय में जितने नए कंप्यूटर डिवेलप किए जा रहे हैं उनमें NIC को कंप्यूटर के मदरबोर्ड में ही फिक्स कर दिया जाता है।

आशा करता हूं अब आपको पता चल गया होगा NIC क्या है?

NIC के अन्य नाम

दोस्तों ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हम NIC को सिर्फ NIC नाम से ही जानते हैं। इंटरनेट की दुनिया में NIC के ढेर सारे नाम है। NIC के कुछ प्रमुख नाम Ethernet card, network adapter, LAN adapter broadband card है। अलग-अलग स्थानों पर NIC को अलग-अलग नाम से इंडिकेट किया जाता है।

NIC के प्रकार

बहुत से लोग जाना चाहते हैं NIC कितने प्रकार का होता है? आपकी जानकारी के लिए बता दें NIC दो प्रकार के होते हैं। NIC के दोनों प्रकार के बारे में नीचे बताया गया है।

इंटरनल नेटवर्क कार्ड

एक्सटर्नल नेटवर्क कार्ड

Internal network card

इंटरनल नेटवर्क कार्ड NIC का वह प्रकार है जिसमें हमें NIC को कंप्यूटर के साथ बाहर से कनेक्ट करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। कंप्यूटर के अंदर उपस्थित मदर बोर्ड में एक स्लॉट ऑलरेडी फिक्स होती है। इस स्लॉट में हम अपने NIC को इंजेक्ट करते हैं। वह नेटवर्क कार्ड जो कंप्यूटर के अंदर पहले से ही इंसर्ट होकर आता है उसे हम इंटरनल नेटवर्क कार्ड कहते हैं। इसमें हमें अलग से कोई कार्ड लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

एक्सटर्नल नेटवर्क कार्ड

हालांकि अब के दौर में जितने भी कंप्यूटर या लैपटॉप आ रहे हैं उनमें एक्सटर्नल नेटवर्क कार्ड का सिस्टम बिल्कुल खत्म कर दिया गया है। जब हमें कंप्यूटर या लैपटॉप में इंटरनेट नेटवर्क कार्ड नहीं दिया जाता है उस स्थिति में हमें बाहर से एक नेटवर्क कार्ड लगाना पड़ता है। इसे हम जरूरत पड़ने पर कभी भी लगा सकते हैं और कभी भी हटा सकते हैं। इस प्रकार के नेटवर्क कार्ड को एक्सटर्नल नेटवर्क कार्ड कहा जाता है।

 निष्कर्ष

आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया नेटवर्क कार्ड किसे कहते हैं? नेटवर्क कार्ड कितने प्रकार के होते हैं? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें । आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद शुभ दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • LinkedIn क्या है और यह किस देश की कंपनी है
  • Google Play Store से Paid App को इस तरह से कर सकते हैं फ्री में डाउनलोड
  • Turbo VPN Free Lite App क्या हैं?
  • 1mg – online medical store & healthcare App क्या हैं?
  • इंस्टाग्राम पर सबको एक साथ कैसे करना है अनफॉलो, जानिए तरीका
  • ट्विटर कार्ड क्या है, इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं
  • Status Saver For WhatsApp App क्या हैं?
  • Meesho क्या है और इसका मालिक कौन है? यह किस देश की कंपनी है?
  • Airtel नंबर की कॉल हिस्ट्री कैसे निकाल सकते हैं, जानें तरीका
  • ई-वॉलेट क्या है , आप कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • July 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Blogging
  • Business
  • Game
  • Make Money
  • Social Media
  • Technology
  • Tips And Tricks
  • Youtube

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 Hindimetricks | Design: Newspaperly WordPress Theme