LinkedIn पर Website या Youtube Channel को कैसे Promote करें? – यदि आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे तो LinkedIn इनका नाम जरूर सुना होगा। दरअसल यह एक सोशल मीडिया वेबसाइट है, जिस पर दुनिया भर के बड़े-बड़े प्रोफेशनल जुड़े हुए हैं। या वेबसाइट आपको जॉब सर्च करने की भी सुविधा प्रदान करती है। बड़ी-बड़ी कंपनियां इस पर जॉब ऑफर करती हैं जिसके लिए आप बड़े ही आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप LinkedIn के जरिए वेबसाइट का यूट्यूब चैनल का प्रमोशन भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि LinkedIn पर Website या Youtube Channel को कैसे Promote करें?
जब कोई व्यक्ति नया नया ब्लॉग शुरू करता है तो उसका सबसे पहला टारगेट यह होता है कि उसके वेबसाइट पर अधिक से अधिक ट्रैफिक आए। इसके लिए वह अपने कंटेंट को प्रमोट भी करता है और साथ ही साथ वेबसाइट का भी प्रमोशन करता है। ऐसे में सोशल मीडिया साइट LinkedIn भी काफी काम में आता है। यहां पर अपने आर्टिकल का या यूट्यूब वीडियो का लिंक शेयर करने पर अच्छा-खासा ट्रैफिक मिल सकता है।
आप LinkedIn पर 3 तरीके से प्रमोशन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको जो प्रमोशन के 3 तरीके बताने जा रहे हैं वह बिल्कुल फ्री हैं और आपको उसे करने के लिए किसी भी प्रकार के पैसे खर्च करने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। यदि आप लिंकडइन के जरिए अपना कंटेंट प्रमोट करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले LinkedIn पर अपना अकाउंट जरूर बना लें और अधिक से अधिक लोगों के साथ जुड़ें।
LinkedIn पर Website या Youtube Channel को कैसे Promote करें?
नीचे हम आपको वे 3 तरीके बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप LinkedIn पर Website या Youtube Channel को Promote कर सकते हैं।
LinkedIn पर Post Share करें
यदि आपने लिंकडइन का यूज़ किया होगा तो देखा होगा कि इसमें बहुत सारे फीचर मिलते हैं और इसमें आप किसी को भी Connection Request भेज सकते हैं और उनके साथ कनेक्शन बना सकते हैं। आप जब भी LinkedIn अकाउंट बनाएं तो अधिक से अधिक यूजर्स के साथ कनेक्शन जरूर बनाएं। यदि आप LinkedIn पर अपने वेबसाइट या यूट्यूब चैनल को प्रमोट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपका अधिक से अधिक कनेक्शन होना बहुत ही जरूरी है।
LinkedIn पर अकाउंट बनाने के बाद और अधिक से अधिक कनेक्शन करने के बाद अपने पोस्ट को यहां पर शेयर करें। यदि आप ने Youtube पर कोई वीडियो बनाई है तो उस वीडियो की लिंक भी यहां पर शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा लिंक शेयर करने के साथ-साथ इसमें कुछ जरूरी Hashtags का भी इस्तेमाल करें। LinkedIn में अपने Link पर अधिक से अधिक Click पाने के लिए आपको भी अधिक से अधिक Active रहने की जरूरत पड़ती है। यदि आप किसी दूसरे यूज़र के पोस्ट पर कमेंट, लाइक इत्यादि करते रहेंगे तो वह भी आपके सभी पोस्ट पर नजर रखेंगे और आपके लिंक पर भी क्लिक करेंगे।
LinkedIn Groups Join करें
आप LinkedIn पर खुद का Group Creat बना सकते हैं और उसमें अपने फ्रेंड्स को Invite कर के जोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं आप बड़े/बड़े ग्रुप में भी ज्वाइन हो सकते हैं और वहां पर अपने Article या Youtube Video की Link Share करके ट्रैफिक जनरेट कर सकते हैं। यदि आप लिंकडइन के अच्छे-अच्छे और अधिक Participants वाले Group में Join होते हैं तो इससे आपको और भी अधिक Benifit होगा।
LinkedIn के लिए आर्टिकल लिखें
शायद आप मुझसे बहुत ही कम लोगों को यह जानकारी होगी कि LinkedIn पर आप खुद का Article लिख सकते हैं और उसे Publish कर सकते हैं। यहां पर वे सारी सुविधाएं दी गई हैं जैसी आपके WordPress या Blogger Dashboard में नया पोस्ट लिखने के लिए दी गई होती हैं। यदि आप यहां पर Article लिखकर Publish करते हैं तो वह आर्टिकल LinkedIn Users को दिखाई देती है जैसे उस पर अधिक से अधिक Engagement मिलता है।
आप LinkedIn के लिए लिखे गए Article में अपने Website के Article की लिंक भी प्रोवाइड कर सकते हैं। यदि LinkedIn पर आपके द्वारा लिखा हुआ Article अधिक पॉपुलर हो गया तो उसके जरिए आपके Website पर भी कुछ ट्रैफिक जाएगा। यहां पर आप अपने वेबसाइट की Link, Article की Link या Youtube Video की Link Share करके अच्छा खासा ट्रैफिक जेनरेट कर सकते हैं। बहुत सारे ब्लॉगर इस फीचर का इस्तेमाल करके अपने ब्लॉग को पॉपुलर बना रहे हैं और साथ ही साथ ट्रैफिक भी जनरेट कर रहे हैं।